हर्षोल्लास के साथ मनी होली

Updated at : 15 Mar 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनी होली

पिपरवार : रंगों का त्योहार होली कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. रविवार रात में कई जगहों पर बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होलिका दहन किया गया. गुजरे साल व नये साल की संधि बेला में होलिका दहन किया गया. उपस्थित लोगों ने अगजा स्थल की […]

विज्ञापन
पिपरवार : रंगों का त्योहार होली कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. रविवार रात में कई जगहों पर बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होलिका दहन किया गया. गुजरे साल व नये साल की संधि बेला में होलिका दहन किया गया. उपस्थित लोगों ने अगजा स्थल की परिक्रमा कर नये साल के लिए खुशियों की कामना की.
सोमवार की सुबह हर ओर होली का हुड़दंग देखा गया. पिपरवार के संगम विहार में अधिकारियों ने सपरिवार होली मनायी. बचरा, विशुझापा, काली मंदिर, बीओसीएम, बचरा बस्ती, राय बस्ती, राय बाजार, होसीर, नगड़ुवा, पुरानी राय, चूनाभट्ठा, बमने, डुंडू, पंड़रिया, किचटो, बिलारी, बेंती, कल्याणपुर, कारो, बहेरा, चूरी कोलियरी आदि क्षेत्रों में बच्चों व युवकों की टोली सुबह से होली मनाते दिखे. शाम में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं. कई जगहों पर जोगीरा के साथ होली गीतों का कार्यक्रम हुआ. राय मंदिर में युवकों की टोली ने घंटों होलियाना अंदाज में जश्न मनाया. कई जगहों पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखे. महिलाओं की टोली भी एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाइयां दी व मुंह मीठा किया.
खलारी : खलारी प्रखंड क्षेत्र में होली हर्षोल्लास व सौहार्द्र से मनायी गयी. रविवार की शाम होलिका दहन किया गया. सोमवार को कई जगहों पर कुरता फाड़ होली खेली गयी. कीचड़ तथा धूल से सने युवाओं ने खूब मस्ती की. छोटे-छोटे बच्चे तथा महिलाओं ने रंगों की पिचकारी तथा बाल्टी में रंग लेकर एक-दूसरे को रंगों से खूब भिंगोया. एसीसी कॉलोनी और केडी के कई लोग परंपरा को निभाते हुए श्री जानकी रमण मंदिर में सामूहिक होली मनायी. वहां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और ढोलक व झाल के साथ होली के गीत गाये. कई लोग शाम में एक-दूसरे के घर गये तथा गुलाल लगाया. लोगों ने पकवान का खूब आनंद लिया.
क्षेत्र के जानकी रमण मंदिर, पहाड़ी मंदिर, करकट्टा शिव मंदिर, सुभाष नगर शिव मंदिर सहित दूसरे मंदिरों में फगुआ गीत-संगीत का आयोजन किया गया. होली के अवसर पर धमधमिया माइनर्स कॉलोनी, शांति नगर, महावीर नगर आदि जगहों पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
खलारी में दस लाख रुपये का मीट व शराब गटक गये लोग : खलारी. प्रखंड क्षेत्र में होली के दिन लोग लगभग दस लाख रुपये के मीट व शराब गटक गये. होली के दिन सुबह से ही मीट की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. लोग लाइन लगा कर मीट के लिए अपनी बारी का घंटों इंतजार करते रहे. मुर्गा दुकानों पर भी भीड़ देखी गयी. होली के दिन प्रशासन ने शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था, बावजूद लोगों को कमी नहीं हुई. बताया जाता है धंधेबाज छोटे होटल, जेनरल स्टोर, गुमटी से लेकर राशन दुकानों तक में शराब पहुंचा दिये थे. सामान्य दिनों में 400 रुपये किलो बिकनेवाला खस्सी का मीट 500 रुपये किलो तक बिका. शाकाहारी लोगों ने पनीर की खूब खरीदारी की.
मारपीट से बढ़ा तनाव थाना में की शिकायत
पुलिस की तैनाती के बावजूद हुई मारपीट
सोमवार की घटना के बाद सारी रात पुलिस फोर्स हुटाप में तैनात रही, लेकिन मंगलवार की सुबह एक बार फिर मारपीट हो गयी. जिससे तनाव और बढ़ गया. रेहान तथा उसके ससुरालवालों के साथ मारपीट के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह दर्जनों लोग हुटाप मोड़ के पास खलारी-रांची मुख्य मार्ग जाम कर दिये. इसी बीच शिवचरण थापा का एक भतीजा आकाश बाइक से नदी में नहाने जा रहा था. आकाश के अनुसार सड़क जाम किए कुछ युवक उसकी बाइक को रोक लिये और अचानक मारपीट करने लगे.
इस घटना को सुन उसके घर से महिलाएं-पुरुष बचाने दौड़ पड़े. और सड़क पर ही दोनों ओर से मारपीट हो गयी. इसमें एहसान, असफाक, सलमा तथा आकाश के घर के रूपेश, मुकेश, रोहन व कई महिलाओं को चोट लगी. सूचना मिलते ही बस्ती में कैंप की पुलिस वहां पहुंच मामले को शांत करायी. इंस्पेक्टर और डीएसपी हुटाप मोड़ पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए डकरा अस्पताल भेजा.
दोनों पक्षों से मिले जिप सदस्य : जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी मंगलवार को अलीजान और शिवचरण के घरवालों से मिले. विवाद को शांत कर भाईचारा लाने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola