सात स्कूलों को संस्था ने दिये टैब

Updated at : 07 Mar 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
सात स्कूलों को संस्था ने दिये टैब

खलारी : गैर सरकारी संस्था ‘लर्निंग लिंक फाउंडेशन’ की ओर से खलारी प्रखंड के सात सरकारी विद्यालयों को टैब दिया गया. संस्था के रीजनल को-ऑर्डिनेटर शोभा सिन्हा तथा शिवेंद्र मिश्र की मौजूदगी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ राम ने विद्यालय को टैब सौंपा. उल्लेखनीय है कि लर्निंग लिंक फाउंडेशन संस्था शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण करने तथा […]

विज्ञापन
खलारी : गैर सरकारी संस्था ‘लर्निंग लिंक फाउंडेशन’ की ओर से खलारी प्रखंड के सात सरकारी विद्यालयों को टैब दिया गया. संस्था के रीजनल को-ऑर्डिनेटर शोभा सिन्हा तथा शिवेंद्र मिश्र की मौजूदगी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ राम ने विद्यालय को टैब सौंपा. उल्लेखनीय है कि लर्निंग लिंक फाउंडेशन संस्था शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण करने तथा युवाओं में बेहतर शिक्षा के लिए उच्च तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और समाज को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत सहित एशिया रीजन में काम कर रही है.
राज्य सरकार इ-विद्या वाहिनी सॉफ्टवेयर के माध्यम से राज्य भर के स्कूलों का मॉनिटरिंग कर रही है. टैब के द्वारा पेपर लेस वर्क, बच्चों का सतत और व्यापक मूल्यांकन, ऑनलाइन निरीक्षण, कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षा की सुविधा दी जा सकेगी.
इसके अलावा शिक्षक पढ़ाई के क्रम में अधिगम स्तर में सुधार ला पायेंगे. जिन विद्यालयों को टैब दिया गया उनमें खलारी मध्यविद्यालय बाजारटांड़, महावीरनगर उपर टोला, भुइयां टोली, डकरा, बमने, पुरनी राय तथा लपरा के मध्य विद्यालय शामिल हैं. बीइइओ ने बताया की इसी सत्र में प्रखंड के अन्य विद्यालयों को भी टैब उपलब्ध करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola