कामगारों ने काम ठप कराया

Updated at : 01 Mar 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
कामगारों ने काम ठप कराया

प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद काम चालू हुआ पिपरवार : क्षेत्र की सीएचपी/सीपीपी परियोजना के कामगारों ने वर्ष 2015-16 के इंसेंटिव, डीटी/ओटी व तौलिया आदि की मांग को लेकर मंगलवार सुबह सात बजे से परियोजना का काम ठप करा दिया. इस कारण कोल वाशरी का उत्पादन साढ़े पांच घंटे तक ठप रहा. परियोजना पदाधिकारी […]

विज्ञापन
प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद काम चालू हुआ
पिपरवार : क्षेत्र की सीएचपी/सीपीपी परियोजना के कामगारों ने वर्ष 2015-16 के इंसेंटिव, डीटी/ओटी व तौलिया आदि की मांग को लेकर मंगलवार सुबह सात बजे से परियोजना का काम ठप करा दिया.
इस कारण कोल वाशरी का उत्पादन साढ़े पांच घंटे तक ठप रहा. परियोजना पदाधिकारी के बार-बार आग्रह किये जाने के बावजूद कामगार वार्ता के लिए नहीं गये. उनकी मांग थी कि वार्ता सिर्फ जीएम से करेंगे. कामगारों ने मांगों को दोहराते हुए प्रबंधन विरोधी नारे लगाये. दोपहर 12 बजे जीएम एसएस अहमद व एसओपी उमेश सिंह के पहुंचने के बाद कामगारों के साथ वार्ता शुरू हुई. वार्ता में 2015-16 का इंसेंटिव भुगतान मार्च महीने में करने की सहमति बनी. इसके अलावा डीटी/ओटी का भुगतान मार्च के वेतन के साथ व तौलिया का वितरण 15 दिनों के अंदर करने के लिखित समझौते के बाद कामगार शांत हुए. वार्ता के बाद 12.30 बजे से परियोजना का काम शुरू हुआ.
वार्ता में शामिल लोग
वार्ता में जीएम एसएस अहमद, पीओ आरबी सिंह, एसओपी उमेश सिंह, कार्मिक अधिकारी अशोक चंद्रेकर के अलावा कामगारों में अब्दुल अंसारी, संजय सिंह, अब्दुल्लाह, रुखसार आलम, अशोक ठाकुर, क्यूम अंसारी, विजय सिंह, हैदर अली, रंजीत बनर्जी, आनंद सिंह, शाहजहां आदि उपस्थित थे.
डकरा. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें यूनियन के 9वें सम्मेलन में विधायक अरुप चटर्जी के महामंत्री एवं एसके बक्शी के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया. बैठक में मजदूरों के बकाया ओटी और जेवीसीसीआइ 10 को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर केसीकांत मिश्रा, इरफान खान, संतोष मेहता, राहुल सिंह, नुरूल एन खान, दीपक थापा, मोबिन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola