143 स्कूली बच्चों को मिली छात्रवृत्ति

Updated at : 01 Mar 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
143 स्कूली बच्चों को मिली छात्रवृत्ति

पिपरवार : किचटो पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोड़ा में मंगलवार को स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. मुखिया रंजू देवी ने कक्षा एक से चार तक के कुल 143 बच्चों के बीच 71 हजार पांच सौ रुपये का वितरण किया. प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपये दिया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंध […]

विज्ञापन
पिपरवार : किचटो पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोड़ा में मंगलवार को स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. मुखिया रंजू देवी ने कक्षा एक से चार तक के कुल 143 बच्चों के बीच 71 हजार पांच सौ रुपये का वितरण किया. प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपये दिया गया.
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तेतर उरांव, सचिव सरिता देवी, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य पूरन महतो, रुनिया देवी, सुधिया देवी, रीता देवी, लालो देवी, लालदेव उरांव, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे. छात्रवृत्ति पानेवाले लाभुक बच्चों में सनिता उरांव, माइकल उरांव, अमन उरांव, प्रीति उरांव, संगीता कुमारी, धौनी महतो, सोनम कुमारी, विनोद महतो, सुशीला उरांव आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola