सोमवार को भी नहीं खुला आंगनबाड़ी केंद्र का ताला
Updated at : 28 Feb 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

इटखोरी : मयूरहंड प्रखंड के पपरो आंगनबाड़ी केंद्र भवन में सोमवार को भी ताला लगा रहा. ताला खुलवाने का विभागीय दावा भी खोखला साबित हुआ. सोमवार को सेविका शीलू कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र भवन पहुंच ताला खोलने गयी, तो सेविका को ताला खोलने से मना कर दिया. मौके पर कुछ लोगों ने असंसदीय भाषा का भी […]
विज्ञापन
इटखोरी : मयूरहंड प्रखंड के पपरो आंगनबाड़ी केंद्र भवन में सोमवार को भी ताला लगा रहा. ताला खुलवाने का विभागीय दावा भी खोखला साबित हुआ. सोमवार को सेविका शीलू कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र भवन पहुंच ताला खोलने गयी, तो सेविका को ताला खोलने से मना कर दिया. मौके पर कुछ लोगों ने असंसदीय भाषा का भी इस्तेमाल किया. इसके बाद सेविका ने तत्काल इसकी सूचना सीडीपीअो नीलम बाला को फोन के माध्यम से दी.
क्या है मामला: गांव के अनिल यादव व कुछ अन्य लोगों ने 19 सितंबर को केंद्र भवन में ताला बंद कर दिया था. जो अब तक बंद है. इस मामले में विभागीय अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं. ताला खुलवाने का प्रयास अब तक विफल रहा है. जानकारी के अनुसार पपरो गांव के अनिल यादव की पत्नी श्वेता देवी का चयन पोषण सखी में नहीं हुआ, जिस कारण उसने ताला बंद कर दिया. इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी बताये जाते है.
सीडीपीअो ने कहा: सीडीपीअो नीलम बाला ने कहा कि विवाद की सूचना मिली है. अब समझाने पर नहीं मानेंगे, तो प्राथमिकी दर्ज करायीजायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




