अब तक पूरा नहीं हुआ स्वास्थ्य उपकेंद्र

Updated at : 04 Mar 2014 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक पूरा नहीं हुआ स्वास्थ्य उपकेंद्र

मुरी : बांसारूली स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण जिला परिषद रांची द्वारा (2010-11) पारित इस योजना की प्राक्कलित राशि करीब 22 लाख रुपये […]

विज्ञापन

मुरी : बांसारूली स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण जिला परिषद रांची द्वारा (2010-11) पारित इस योजना की प्राक्कलित राशि करीब 22 लाख रुपये है. निर्माण कार्य यादव कंस्ट्रक्शन करा रहा है, लेकिन निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ. ठेकेदार से इस संबंध में पूछे जाने पर टालमटोल जवाब मिलता है.

इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि योजना के बारे में मुङो सही जानकारी नहीं है. सिल्ली सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ बीएन चौधरी ने भी कहा कि इस उपकेंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही आला अधिकारियों से कोई आदेश निर्गत हुआ है. वहीं बांसारूली पंचायत के मुखिया धनेश्वर मांझी ने बताया है कि उक्त योजना वर्ष 2010-11 में जिला परिषद रांची द्वारा पारित की गयी है. इसके तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है. यादव कंस्ट्रक्शन काम करा रहा है. निर्माण कार्य की लागत राशि करीब 22 लाख रुपये है. काम वर्षो से अधूरा पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola