सीबीएसइ व आइसीएसइ की मैट्रिक परीक्षा शुरू

खलारी : खलारी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सीबीएसई व आइसीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई. सीबीएसई परीक्षा का केंद्र डीएवी स्कूल खलारी को बनाया गया है. वहीं आसीएसई परीक्षा का केंद्र डॉन बॉस्को एकेडमी मैक्लुस्कीगंज को बनाया गया है. डीएवी खलारी में सीबीएसई बोर्ड के चार स्कूल डीएवी खलारी, उसरुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी, […]
खलारी : खलारी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सीबीएसई व आइसीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई. सीबीएसई परीक्षा का केंद्र डीएवी स्कूल खलारी को बनाया गया है. वहीं आसीएसई परीक्षा का केंद्र डॉन बॉस्को एकेडमी मैक्लुस्कीगंज को बनाया गया है. डीएवी खलारी में सीबीएसई बोर्ड के चार स्कूल डीएवी खलारी, उसरुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा व सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा के कुल 440 बच्चे परीक्षा लिख रहे हैं. सोमवार को हुई गणित की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित थे.
उधर आइसीएसई बोर्ड के डॉन बॉस्को एकेडमी मैक्लुस्कीगंज के केंद्र पर क्षेत्र के एकमात्र आइसीएसई बोर्ड के स्कूल डॉन बॉस्को एकेडमी के ही 70 बच्चे मैट्रिक परीक्षा लिख रहे हैं. सोमवार को इंग्लिश लैंगवेज की परीक्षा ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




