राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित
Updated at : 14 Feb 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी. मांगों के समर्थन में अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण खलारी अंचल का कामकाज प्रभावित हुआ. झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ एवं अंचल निरीक्षक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांग को लेकर 10 फरवरी से कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं. सोमवार को अंचल कार्यालय खुला […]
विज्ञापन
खलारी. मांगों के समर्थन में अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण खलारी अंचल का कामकाज प्रभावित हुआ. झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ एवं अंचल निरीक्षक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांग को लेकर 10 फरवरी से कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं. सोमवार को अंचल कार्यालय खुला तब असर दिखा.
ग्रामीण अपने काम के लिए जब अंचल आये तो यहां न तो सीआइ थे और न ही राजस्व कर्मचारी ही. दोनों विभाग के कार्यालय में ताला लटका रहा. इससे ग्रामीण निराश होकर लौट गये. सीआइ हरेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्व संवर्ग सेवा का गठन करने, इस संवर्ग में राजस्व कर्मचारी को प्रथम इकाई मानते हुए अपर समाहर्ता के पद को सन्निहित करने के लिए सरकार से मांग की गयी है. बिहार की तर्ज पर अंचल निरीक्षक के पद को उत्क्रमित करते हुए अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित करने एवं ग्रेड पे 5400 करने, बायोमेट्रिक सिस्टम से उन्हें मुक्त करने आदि मांग शामिल है. हड़ताल में शामिल होनेवालों में अंचल निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी ओंकार नाथ मिश्रा, किरण जोसफिन खलखो व अन्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




