बजट को लोगों ने सराहा
Updated at : 03 Feb 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : केंद्रीय बजट पर खूंटी की जनता ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है. बजट को अधिकतर लोगों ने सराहा है. मारवाड़ी युवा मंच के श्रीपाल जैन व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि बजट में शिक्षा व रोजगार पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. टैक्स में राहत व बेघरों के लिए मकान की योजना […]
विज्ञापन
खूंटी : केंद्रीय बजट पर खूंटी की जनता ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है. बजट को अधिकतर लोगों ने सराहा है. मारवाड़ी युवा मंच के श्रीपाल जैन व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि बजट में शिक्षा व रोजगार पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. टैक्स में राहत व बेघरों के लिए मकान की योजना अच्छा कदम है.
अनूप साहू व राधेश्याम गोप ने कहा कि बजट में गांव व कृषि पर जोर दिया गया है. साथ ही डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने की बात कही गयी है. यह केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है.
ओपी कश्यप ने कहा कि आइआरसीटीसी से टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज समाप्त करने की घोषणा काफी सराहनीय है. इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा.
मनोज कुमार ने कहा कि बजट में रेल यात्रा सुरक्षित करने के लिए बजट में विशेष ध्यान दिया गया है. इससे रेल यात्रा काफी सुरक्षित होगा.
प्राचार्या कविता वर्मा ने कहा कि टैक्स स्लैव में बदलाव लाना काफी सराहनीय है. टैक्स में छूट से संभलेगा घर का बजट.
विजय स्वांसी ने कहा कि आम बजट क्रांतिकारी बजट है. इसमें किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल सुरक्षा सहित सभी सेक्टर को फोकस किया गया है.
काशीनाथ महतो ने कहा कि बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखने का प्रयास है. कुछ कठोर कदम अवश्य हैं, पर देशहित में यह कदम स्वीकार है.
प्राचार्य राणा प्रताप स्वांसी ने कहा कि बजट में झारखंड को नया एम्स मिलना और पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनाये जाने की घोषणा काफी सराहनीय है.
डॉ राजेश्वर बैठा ने कहा कि हर बेघर को घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का फंड बढ़ाना काफी सराहनीय कदम है.
बारी योजना के कमलेश मिश्र ने कहा कि पांच लाख आय पर इनकम टैक्स में कमी करना सरकार का सराहनीय कदम है.
कांग्रेसी सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि बजट पूरी तरह आइ वास है. इससे किसी गरीब का भला नहीं होनेवाला है.
जगतपति साहू व दिलीप मिश्र ने कहा कि बजट में काम को प्रधानता दी गयी हैै. कुल मिला कर बजट सराहनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




