सुरक्षा मानदंडों पर 200% खरा
Updated at : 24 Jan 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : पिपरवार परियोजना माइन डीजीएमएस के निर्धारित मानदंडों पर 200 फीसदी खरा है. परियोजना शून्य दुर्घटना की मिसाल कायम करने में सफल रही है. उक्त बातें टीम के महेंद्र कुमार ने खान सुरक्षा सप्ताह समारोह में सोमवार को कही. संयोजक राजेश ने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने से दुर्घटना स्वत: समाप्त हो […]
विज्ञापन
पिपरवार : पिपरवार परियोजना माइन डीजीएमएस के निर्धारित मानदंडों पर 200 फीसदी खरा है. परियोजना शून्य दुर्घटना की मिसाल कायम करने में सफल रही है. उक्त बातें टीम के महेंद्र कुमार ने खान सुरक्षा सप्ताह समारोह में सोमवार को कही. संयोजक राजेश ने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने से दुर्घटना स्वत: समाप्त हो जाती है. पिपरवार के मैनेजर राकेश कुमार ने परियोजना के उत्पादन व उत्पादकता की विस्तार से जानकारी दी.
परियोजना की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सेफ्टी के साथ हम कोई समझौता नहीं करते. पिछले दो सालों में परियोजना में शून्य दुर्घटना इसका प्रमाण है. उन्होंने लक्ष्य बढ़ाये जाने के साथ सुरक्षा उपाय बढ़ाये जाने की जानकारी दी.
खदान का हुआ निरीक्षण : पिपरवार परियोजना में सोमवार को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन परियोजना कार्यालय प्रांगण में किया गया.
ढोरी एरिया से श्री राजेश के नेतृत्वमें आयी आठ सदस्यीय टीम ने खदान का निरीक्षण किया. लाइटिंग का निरीक्षण रविवार रात में ही की गयी, जबकि दिन में पाइलट माइन व मुख्य खदान का निरीक्षण किया. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सुरक्षा से संबंधित लगाये गये स्टॉलों का टीम ने जायजा लिया.
इससे पूर्व टीम के संयोजक श्री राजेश द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराने के बाद उपस्थित अधिकारी व कामगारों को सुरक्षा की शपथ दिलायी. दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ समारोह शुरू हुआ. निरीक्षण टीम में संयोजक के अलावा सीनियर मैनेजर महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह, सीनियर सर्वेयर सुमन मदो, वर्कमैन इंस्पेक्टर उज्जवल सिन्हा, बिहारी प्रसाद व सीसीएल मुख्यालय के आइएसओ अधिकारी मनीष सुमन के अलावा पिपरवार जीएम एसएस अहमद, एजीएम बीपी सिंह, पिपरवार पीओ विमल कांत शुक्ला, मैनेजर राकेश कुमार, एरिया सेफ्टी ऑफिसर राजीव रंजन, प्रोजेक्ट सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार, अभिषेक आनंद, अशोक चांदेकर, सीएचपी पीओ आरबी सिंह के अलावा क्षेत्रीय व परियोजना सलाहकार समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व कामगार
मौजूद थे.
गीत-संगीत के माध्यम से सुरक्षा संदेश दिया : समारोह के दौरान परियोजना के कलाकारों द्वारा सुरक्षा गीत व सुरक्षा से संबंधित प्रस्तुत नाटिका को टीम सहित उपस्थित लोगों ने काफी सराहा. अजय शर्मा की लघु नाटिका एक मुलाकात मंगला पियांक के साथ व मोदी का सुरक्षा संदेश की प्रस्तुति पर लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो गये. गीत-संगीत के माध्यम से सुरक्षा संदेश देनेवाले कामगारों में इम्तियाज अंसारी, शिवमंगल गिरि, संतोष दास व जयपाल दास शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




