शिक्षा मानव की बड़ी ताकत
Updated at : 24 Jan 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के एसडीए हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि पास्टर फेड्रिक लकड़ा ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा रत्न है. शिक्षा से धन, ज्ञान, सदाचार व पराक्रम की वृद्धि होती है. शिक्षित समुदाय किसी भी समाज का पथ प्रदर्शक होता है. विद्यार्थी जिस किसी क्षेत्र […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी के एसडीए हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि पास्टर फेड्रिक लकड़ा ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा रत्न है. शिक्षा से धन, ज्ञान, सदाचार व पराक्रम की वृद्धि होती है. शिक्षित समुदाय किसी भी समाज का पथ प्रदर्शक होता है. विद्यार्थी जिस किसी क्षेत्र का चयन करें, उसमें एक्सलेंस हासिल करने की जरूरत है. यह केवल मेहनत एवं लगन से ही संभव है. दुनिया नॉलेज पावर की है. शिक्षा में लगातार नवीनता लाने की जरूरत है
.
आगे उन्होंने कहा कि एसडीए स्कूल बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा नैतिकता का बोध कराने में सदैव प्राथमिकता दिया है. स्वागत भाषण में स्कूल के प्राचार्य रमेश फेंडल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की कोशिश विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराना है. ताकि बच्चे पढ़-लिख कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करें. शिक्षा में विकास के लिए आधुनिक शिक्षा व स्मार्ट क्लास आदि के सभी आधारभूत संरचना स्कूल में मौजूद हैं. स्कूल की कोशिश बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में दक्ष करना है. बेहतर शिक्षा को लेकर स्कूल आज राज्य में परिचय का मोहताज नहीं है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत के साथ की. इसके बाद एलकेजी से लेकर अन्य कक्षा के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत से समां बांधा. दर्शक तालियां बजाते रहे. विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आये विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं एसडीएम खूंटी भोर सिंह यादव ने पुरस्कृत किये.
बेस्ट गर्ल्स मौर्या व बेस्ट गर्ल्स का खिताब छोना को मिला : कार्ड मेकिंग में अक्षंधा को प्रथम पुरस्कार मिला.बेस्ट गर्ल्स का खिताब मौर्या नाज, बेस्ट ब्वायज का खिताब छोना राम सहित बेस्ट टीचर का खिताब एसडी यादव एवं रानी तोपनो को मिला. समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, प्रधानाध्यापक राना राय, पीके गायन, एसी बारा, बी रॉय, सुलेमान तोपनो, अशोक सिंह, पीके सिंह, अरविंद मिश्र, प्रदीप कुमार, विजय अरोड़ा, बिशराम कुजूर, राजेश चोड़े आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




