10 साल में भी नहीं बने बिरसा आवास

Updated at : 21 Feb 2014 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
10 साल में भी नहीं बने बिरसा आवास

इटखोरी : पीतिज स्थित आदिम जनजाति बिरहोरों का बिरसा आवास का निर्माण 10 साल में भी पूरा नहीं हुआ़ आवास बनने से पहले ही जजर्र हो गया़ आवास के अभाव में बिरहोर पत्ते से बने कुब्बा में रहने को मजबूर हैं. यही हाल कटुआ व करमा के बिरहोरों का भी है़ इनका आवास भी जजर्र […]

विज्ञापन

इटखोरी : पीतिज स्थित आदिम जनजाति बिरहोरों का बिरसा आवास का निर्माण 10 साल में भी पूरा नहीं हुआ़ आवास बनने से पहले ही जजर्र हो गया़ आवास के अभाव में बिरहोर पत्ते से बने कुब्बा में रहने को मजबूर हैं. यही हाल कटुआ व करमा के बिरहोरों का भी है़ इनका आवास भी जजर्र हो गया है़

पीतिज स्थित बिरसा आवास का निर्माण ग्रामीण विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा कराया जा रहा था़ इसके अभिकर्ता सहायक अभियंता एमए सिद्दकी थ़े उनका तबादला होते ही निर्माण कार्य बंद हो गया़ कुल 11 बिरसा आवास का निर्माण होना था़ आवास के अभाव में कई बिरहोर अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लिये हुए हैं. कई बिरहोर पलायन भी कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola