डीएसपी प्रमोद कुमार को विदाई दी
Updated at : 12 Dec 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी के स्थानांतरण पर खलारी थाना परिसर में उन्हें विदाई दी गयी. खलारी पुलिस अनुमंडल अंतर्गत खलारी इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद, चान्हो थाना प्रभारी रूपेश सिंह, मांडर थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी प्रकाश यादव, बुढ़मू थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह सहित खलारी के गणमान्य लोगों ने डीएसपी को […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी के स्थानांतरण पर खलारी थाना परिसर में उन्हें विदाई दी गयी. खलारी पुलिस अनुमंडल अंतर्गत खलारी इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद, चान्हो थाना प्रभारी रूपेश सिंह, मांडर थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी प्रकाश यादव, बुढ़मू थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह सहित खलारी के गणमान्य लोगों ने डीएसपी को फूल माला पहनाया. कई लोगों ने उन्हें विदाई में उपहार भी दिये. वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की.
उल्लेखनीय है कि प्रमोद कुमार केसरी की उपाधीक्षक पद पर खलारी में पहली पोस्टिंग थी. केसरी ने 20 महीनों के अनुभव को बांटा. खलारी पुलिस अनुमंडल के सभी थानों में पुलिस पब्लिक संबंध की सराहना की. विदाई समारोह में जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, जिप सदस्य रतिया गंझू, राजन सिंह राजा, राजेश सिंह मिंटू, राजकिशोर राम पासवान, जालिम सिंह, भूषण यादव, राजकुमार गुप्ता, राजीव सिन्हा, सुशील अग्रवाल, रतन मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, अश्विनी, कृष्णा चौहान, हारून बोखारी, इंदिरा देवी, सिन्नी समाड, सुशीला देवी, आशा देवी, मजहर आलम, विनय खलखो, छोटन तुरी, विकास सिंह, तनवीर आलम व अन्य उपस्थित थे.
डकरा. केसरवानी समाज एनके पिपरवार के तत्वावधान में खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी को विदाई दी गयी. इस मौके पर रघुवीर केसरी, राजा केसरी, रंजीत केसरी, मनोहर केसरी, गौरी शंकर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




