115 क्विंटल धान राख

Updated at : 12 Dec 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
115 क्विंटल धान राख

सिल्ली : प्रखंड के साहेदा गांव में रविवार की दोपहर खलिहान में आग लगने से वहां रखा धान जल कर स्वाहा हो गया. किसानों का कहना है कि अगलगी में करीब 115 क्विंटल धान जल गया. जिनकी फसल जली है, उनमें आनंद कुमार महतो, तपन कुमार महतो व कृष्णा महतो शामिल हैं. आग लगने पर […]

विज्ञापन
सिल्ली : प्रखंड के साहेदा गांव में रविवार की दोपहर खलिहान में आग लगने से वहां रखा धान जल कर स्वाहा हो गया. किसानों का कहना है कि अगलगी में करीब 115 क्विंटल धान जल गया. जिनकी फसल जली है, उनमें आनंद कुमार महतो, तपन कुमार महतो व कृष्णा महतो शामिल हैं.
आग लगने पर लोग पास के ही एक तालाब में पंपिंग सेट लगा कर पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गये. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तबतक काफी धान जल चुका था. आग लगने का कारण खलिहान के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. इधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणजीत मिंज घटनास्थल पर पहुंचे. विभाग से बिजली कटवा कर तार के आसपास पेड़ों की डालियों को कटवा. पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola