जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहे : फादर जेम्स

हिंडालको क्लब परिसर में क्रिसमस गैदरिंग मुरी : यूनाइटेड चर्च मुरी के तत्वावधान में रविवार को हिंडालको क्लब परिसर में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हिंडालको के एचआर राकेश तिग्गा, रोमन कैथोलिक चर्च के फादर जेम्स, संत माइकेल स्कूल मुरी के निदेशक कृष्ण कुमार, आदित्य बिड़ला स्कूल के प्राचार्य ए ओस्टा, […]
हिंडालको क्लब परिसर में क्रिसमस गैदरिंग
मुरी : यूनाइटेड चर्च मुरी के तत्वावधान में रविवार को हिंडालको क्लब परिसर में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हिंडालको के एचआर राकेश तिग्गा, रोमन कैथोलिक चर्च के फादर जेम्स, संत माइकेल स्कूल मुरी के निदेशक कृष्ण कुमार, आदित्य बिड़ला स्कूल के प्राचार्य ए ओस्टा, रेलवे हेल्थ यूनिट के डीएमओ डॉ जे कच्छप मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व केक काट कर की. इसके बाद फादर जेम्स ने प्रभु यीशु का आह्वान किया. कहा : यीशु शांति के प्रतीक थे. लोगों से कहा कि जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहे. आज से ही क्रिसमस की तैयारी में जुट जाएं व एक-दूसरे के बीच प्रेम बांटे. यही प्रभु का संदेश है. तदुपरांत मसीही समुदाय के लोगों ने यीशु के जन्म से संबंधित गीत-नृत्य प्रस्तुत किये. क्विज का आयोजन भी हुआ. कार्यक्रम देर शाम तक चला. सांता क्लॉज बने लोगों ने बच्चों के बीच मिठाई बांटी. कार्यक्रम का संचालन मुकेश रोवी व अन्य ने किया. मौके पर मुरी, सिल्ली समेत कई जगहों के मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




