तमाड़ में हाथी ने एक को कुचला, मौत

तमाड़ : थाना क्षेत्र के बुरूसिगू गांव निवासी शशि शेखर महतो (56 वर्ष) को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना बुधवार रात 10.30 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार रात में हाथियों का झुंड बुरूसिंगू गांव में घुस आया. उनके आते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में ग्रामीणों एकजुट […]
तमाड़ : थाना क्षेत्र के बुरूसिगू गांव निवासी शशि शेखर महतो (56 वर्ष) को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना बुधवार रात 10.30 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार रात में हाथियों का झुंड बुरूसिंगू गांव में घुस आया.
उनके आते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में ग्रामीणों एकजुट होकर उन्हें भगाने के प्रयास में जुट गये. इसी बीच एक हाथी ने सड़क पर खड़े शशि शेखर महतो को कुचल कर मार डाला. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी.
वन विभाग के अधिकारी नवल किशोर पासवान ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली तथा मृतक की पत्नी सुशीला देवी को बतौर मुआवजा 25 हजार रुपये का भुगतान किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




