नवनिर्मित शौचालय का विधायक ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित शौचालय का विधायक ने किया उद्घाटन

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कर्रा के बिरदा गांव में स्थित मदरसा में विधायक मद से निर्मित शौचालय का फीता काट कर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कर्रा. खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कर्रा के बिरदा गांव में स्थित मदरसा में विधायक मद से निर्मित शौचालय का फीता काट कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि जनता की मांग और जरूरत को देखते हुए शौचालय का निर्माण कराया गया है. जिससे मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी नहीं होगी. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को मदरसा की जर्जर स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने मदरसा को तोड़ कर सामुदायिक भवन बनवाने की मांग रखी. विधायक ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मुस्लिम अंजुमन बिरदा के सदर तौकीर आलम ने किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, सुशील पाहन, वीरेंद्र सिंह, इमाम जियाउल रहमान, उपेंद्र पाहन, राजेश मुंडा, अमित मुंडा, मोहम्मद कमरुद्दीन, अंसार आलम, मोहम्मद सगीर, अनिल साहू, मोहम्मद जाहिद, जैनुल मियां, यूनुस मियां, किताबुल मियां, सुनील उरांव, महेंद्र भगत, प्रभात कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola