जिला अनुकंपा समिति में आये 11 मामले
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 6:50 PM
जिला अनुकंपा समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में की गयी.
खूंटी. जिला अनुकंपा समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति प्रदान करने को लेकर चर्चा की गयी. जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा, पशुपालन, पेयजल सहित अन्य विभागों से जुड़े कुल 11 मामलों रखे गये. जिसकी समिति ने समीक्षा की. उपायुक्त ने सभी दस्तावेजों की गहन जांच करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तत्परता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला स्थापना उप समाहर्ता-सह-पंचायतीराज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










