फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :12 Apr 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन

माटु उर्फ सोमा उर्फ रतनु मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
खूंटी. खूंटी महिला थाना में 2024 में दर्ज कांड में फरार चल रहे आरोपी सायको थाना क्षेत्र के माटु उर्फ सोमा उर्फ रतनु मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ गैंग रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. जिसमें वह फरार चल रहा था. इसे लेकर कोर्ट के द्वारा गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया था. ज्ञात हो कि गैंगरेप कांड के बाद से ही आरोपी माटु फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










