सभी मकानों को मिलेगा होल्डिंग नंबर

Updated at : 23 Nov 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
सभी मकानों को मिलेगा होल्डिंग नंबर

नपं अध्यक्ष के घर से होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू बुंडू : राज्य सरकार नगर विकास विभाग के निर्देश पर मंगलवार को बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में एस्पैरो सॉफ्टटेक एजेंसी की ओर से होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने बताया कि सरकार […]

विज्ञापन
नपं अध्यक्ष के घर से होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू
बुंडू : राज्य सरकार नगर विकास विभाग के निर्देश पर मंगलवार को बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में एस्पैरो सॉफ्टटेक एजेंसी की ओर से होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार होल्डिंग टैक्स अलग-अलग नियमों पर अलग-अलग दर से प्रत्येक घरों में टैक्स वसूली कर होल्डिंग नंबर दिया जायेगा.
यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2017 तक चलेगी. मंगलवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष अलिंदर उरांव के घर से कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, एजेंसी के मुख्य अधिकारी सौरभ कुमार, सीटी मैनेजर अजय राज, स्थानीय अधिकारी जितेंद्र कुमार गोपाल, देवव्रत कुमार सिंह की मौजूदगी में एसएएफ फार्म भर कर टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया बुंडू नगर पंचायत के छोटे या बड़े सभी मकानों के लिए एजेंसी के कर्मियों की ओर से एसएएफ फार्म बांटे जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola