मंत्रोच्चार के साथ देवी का अनुष्ठान
Updated at : 10 Oct 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक. महाष्टमी की पूजा को लेकर दुर्गा स्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के पुराना काली मंडा, नया काली मंडा, बंगाली दुर्गा मंडा, दुर्गा नगर इचाक मोड, जलौंध, दुर्गास्थान मंगूरा, देवकुली, छावनी अखाड़ा, पोखरिया एवं दरिया दुर्गा मंदिरों में दिन भर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान होता रहा. इसमें काफी संख्या महिलाओं भी […]
विज्ञापन
इचाक. महाष्टमी की पूजा को लेकर दुर्गा स्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के पुराना काली मंडा, नया काली मंडा, बंगाली दुर्गा मंडा, दुर्गा नगर इचाक मोड, जलौंध, दुर्गास्थान मंगूरा, देवकुली, छावनी अखाड़ा, पोखरिया एवं दरिया दुर्गा मंदिरों में दिन भर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान होता रहा. इसमें काफी संख्या महिलाओं भी शामिल हुईं.
नया काली मंडा एवं दुर्गा नगर इचाक मोड़ में आकर्षक तरीके से विद्युत सज्जा देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है. मंगूरा में आचार्य श्रीनिवास पांडेय दुर्गा पाठ करवा रहे हैं. पुजारी रामलखन मेहता, समेत पूजा कमेटी के सचिव बुधन साव, कोषाध्यक्ष जितेश्वेर प्रसाद अहम भूमिका निभा रहे हैं.
नवरात्र दुर्गा पाठ : गायत्री मंदिर हदारी में नवरात्र दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया है. यहां भी भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. बुढ़िया माता मंदिर में महासप्तमी के दिन श्रृंगार पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही. सुबह से शाम तक श्रद्धालु आते-जाते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




