संत मोनिका के आदर्शों को अपनायें

Updated at : 29 Aug 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
संत मोनिका के आदर्शों को अपनायें

खूंटी : काथलिक चर्च खूंटी में रविवार को संत मोनिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विदित हो कि संत मोनिका सभी माताओं की आदर्श मानी जाती हैं. समारोह की शुरुआत मिस्सा बलिदान से हुई. मुख्य अनुष्ठाता फादर अगुस्तीन कुजूर थे. अपने संदेश में उन्होंने मोनिका के चुनौती पूर्ण एवं प्रार्थनामय जीवन का जिक्र करते […]

विज्ञापन

खूंटी : काथलिक चर्च खूंटी में रविवार को संत मोनिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विदित हो कि संत मोनिका सभी माताओं की आदर्श मानी जाती हैं. समारोह की शुरुआत मिस्सा बलिदान से हुई. मुख्य अनुष्ठाता फादर अगुस्तीन कुजूर थे. अपने संदेश में उन्होंने मोनिका के चुनौती पूर्ण एवं प्रार्थनामय जीवन का जिक्र करते हुए महिलाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया.

दुखियों के लिए सामूहिक प्रार्थना की गयी. महिला संघ के सदस्यों ने अपने दायित्वों व समाज के विकास के लिए अटल रहने का संकल्प लिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : पर्व के मौके पर मिस्सा पूजा के बाद चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पल्ली के विभिन्न गांवों के लोगों ने नृत्य एवं झांकियां पेश की. नृत्य से लोगों का मन मोह लिया. झांकियां भी आकर्षक थीं.
समारोह में मौजूद लोग : समारोह में फादर बिसु बेंजामिन, हीरालाल हुनी पूर्ति, लेओ भेंगरा, अशोक कंडुलना, फ्रांसिस जेवियर बोदरा, आलोक मुंडू, सिस्टर एलिस, किरण व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola