दो बाइक में टक्कर, तीन गंभीर

Updated at : 29 Aug 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक में टक्कर, तीन गंभीर

खूंटी : खूंटी-अंगराबाड़ी पथ पर कुंजला के समीप रविवार की शाम दो मोटरसाइकिल में भीड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दशरथ लोहार(खूंटीटोली निवासी), मंगरा मुंडा एवं करम सिंह भेंगरा(दोनों कमंता निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में दशरथ लोहार एवं मंगरा मुंडू को गंभीर चोटें आयी है. सभी का इलाज खूंटी के सदर […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी-अंगराबाड़ी पथ पर कुंजला के समीप रविवार की शाम दो मोटरसाइकिल में भीड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दशरथ लोहार(खूंटीटोली निवासी), मंगरा मुंडा एवं करम सिंह भेंगरा(दोनों कमंता निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में दशरथ लोहार एवं मंगरा मुंडू को गंभीर चोटें आयी है. सभी का इलाज खूंटी के सदर अस्पताल में डॉ अनिल कुमार ने किया. घायलों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है.
कैसे हुई दुर्घटना : दशरथ लोहार अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से खूंटी से अंगराबाड़ी की ओर जा रहे थे. कुंजला रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल में मंगरा मुंडा एवं करम सिंह भेंगरा तेज रफ्तार से आ रहे थे, इसी क्रम में उसने दशरथ लोहार की बाइक को सीधी टक्कर मार दी.
दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस वहां पहुंची. ग्रामीण हलन तोपनो, संजय महतो, ललित के सहयोग से तीनों जख्मी को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola