नमाज-ए-जुमा में उमड़ी भीड़
Updated at : 11 Jun 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी में मुसलिम धर्मावलंबियों ने माह-ए-मुबारक रमजान की पहली नमाज-ए-जुमा अता की. तमाम मसजिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अता करने के लिए जुटे. विभिन्न मसजिदों में खतीबों ने इसलाम व रोजे की अहमियत बतायी. कहा कि वैसा बनें, जैसा इसलाम व अल्लाह के रसूल देखना चाहते हैं. कर्रा रोड स्थित बड़ी […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी में मुसलिम धर्मावलंबियों ने माह-ए-मुबारक रमजान की पहली नमाज-ए-जुमा अता की. तमाम मसजिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अता करने के लिए जुटे. विभिन्न मसजिदों में खतीबों ने इसलाम व रोजे की अहमियत बतायी.
कहा कि वैसा बनें, जैसा इसलाम व अल्लाह के रसूल देखना चाहते हैं. कर्रा रोड स्थित बड़ी मसजिद में मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि रोजा भूख व प्यास से ही नहीं बल्कि अमाल से भी ताल्लुक रखता है.
अपना अमाल ऐसा बनायें, जो लोगों को प्रभावित करे. हजरत अली (रजि) ने फरमाया है कि यदि इनसान रमजान मुबारक की अजमत को समझ जाये, तो पूरी जिंदगी माह-ए-रमजान जैसा गुजारने की कोशिश करेगा. इधर स्थानीय जन्नत नगर स्थित छोटी मसजिद व जोहरा मसजिद में भी जुमे की पहली नमाज अता की गयी. काफी संख्या में लोग यहां जुटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




