बिरसा के आदर्श आज भी प्रासंगिक : नप उपाध्यक्ष
Updated at : 10 Jun 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कचहरी मैदान स्थित बिरसा प्रतिमा स्थल के समीप कई कार्यक्रम हुए. नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र सहित जिला के कई अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्री मिश्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक है. एसी रंजीत लाल ने बिरसा […]
विज्ञापन
खूंटी : बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कचहरी मैदान स्थित बिरसा प्रतिमा स्थल के समीप कई कार्यक्रम हुए. नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र सहित जिला के कई अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
श्री मिश्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक है. एसी रंजीत लाल ने बिरसा के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया. बिरसाइत (बिरसा के अनुयायी), विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों व ग्रामीणों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.
माल्यार्पण करनेवालों में डीआरडीए के निदेशक श्याम नारायण राम, डीसीएलआर प्रदीप प्रसाद, एनडीसी राकेश कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी यामिनीकांत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार व राजनीतिक दलों के नेताओं में सोमा मुंडा, योगेश वर्मा, बुड़ाय मुंडा, विल्सन पूर्ति, जुनूल मार्टिन होरो, पतरस भेंगरा, सुलेमान तिड़ू, निर्मल तोपनो, सुलेमान सोय, मार्शल मुंडू, मार्शल बोदरा, बिहारी राम, महानंद गुड़िया, कुलन पतरस आइंद, ऐसरा आइंद, मोहन मांझी, कृष्णा महतो, सुरेश महतो, फ्रिंकलेन धान, निकोलस धान, गोपाल मुंडा, महेश मुंडा, दिलीप मिश्र आदि शामिल थे. पूरे दिन यहां लोगों की भीड़ जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




