अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 01 Jun 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

जब्त अफीम की कीमत स्थानीय बाजार में 70 हजार रुपये बतायी जाती है पिपरवार : पिपरवार पुलिस ने अफीम की तस्करी में संलिप्त तीन युवकों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया. चतरा एएसपी हृदीप पी जनार्दन को मिली सूचना के आधार पर सरैया स्कूल के निकट से पिपरवार व टंडवा थाना एवं क्यूआरटी टीम […]

विज्ञापन
जब्त अफीम की कीमत स्थानीय बाजार में 70 हजार रुपये बतायी जाती है
पिपरवार : पिपरवार पुलिस ने अफीम की तस्करी में संलिप्त तीन युवकों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया. चतरा एएसपी हृदीप पी जनार्दन को मिली सूचना के आधार पर सरैया स्कूल के निकट से पिपरवार व टंडवा थाना एवं क्यूआरटी टीम की मदद से बाइक पर जा रहे उक्त तीनों को पकड़ा गया.
तीनों हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल (जेएच19ए/0364) से बड़गांव मार्ग होते हुए बालूमाथ जा रहे थे. गिरफ्तार युवकों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के टुंडाहातू निवासी करमदेव गंझू (पिता दिंबर गंझू), शिव कुमार टानाभगत (पिता जगता टानाभगत) व पिपराडीह के दिनेश यादव (पिता भुनेश्वर यादव) शामिल हैं. इनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है.
पिपरवार थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि उक्त तीनों तोरपा-खूंटी क्षेत्र से अफीम लेकर बालूमाथ जा रहे थे. जब्त अफीम की कीमत स्थानीय बाजार में 70 हजार रुपये बतायी जाती है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चार मोबाइल फोन भी जब्त किया है. युवकों से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी में एएसआइ उपेंद्र शर्मा व पीके मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही. एएसपी ने चतरा जिले में अब तक पुलिस द्वारा लगभग एक सौ एकड़ भूमि पर पोस्ते की खेती नष्ट किये जाने के साथ-साथ करीब 35 किलोग्राम अफीम जब्त किये जाने की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola