तीन पीडीएस दुकानदारों को शो कॉज

दुकान की दीवार पर कार्डधारियों की अद्यतन सूची प्रदर्शित नहीं थी खूंटी : एसडीओ नीरजा कुमारी ने शुक्रवार को अड़की स्थित प्रखंड गोदाम का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्धता के संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक से पूछताछ की. विदित हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अभियान चला कर जन […]
दुकान की दीवार पर कार्डधारियों की अद्यतन सूची प्रदर्शित नहीं थी
खूंटी : एसडीओ नीरजा कुमारी ने शुक्रवार को अड़की स्थित प्रखंड गोदाम का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्धता के संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक से पूछताछ की.
विदित हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अभियान चला कर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को 14 से 16 मई तक लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जाना है. खाद्यान्न वितरण हेतु पंचायतवार पदाधिकारी व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. जन वितरण प्रणाली विक्रेता प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/ कर्मचारी की उपस्थिति में ही लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. एसडीओ ने बताया कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताअों को उनके आवंटन के अनुरूप खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है.
एसडीअो ने अड़की की ज्योति स्वयं सहायता समूह की पीडीएस दुकान का भी निरीक्षण किया. यहां कार्डधारियों की अद्यतन सूची बाहरी दीवार पर प्रदर्शित नहीं पाया गया. केरोसिन व खाद्यान्न वितरण पंजी भी पूरी तरह संधारित नहीं मिली. हालांकि लाभुकों से पूछताछ पर खाद्यान्न सही मिलने की बात कही गयी. एसडीअो ने खामियों को दूर करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने जन वितरण प्रणाली विक्रेता समर सिंह मुंडा व प्रभुदान होरो की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया. यहां भी दोनों दुकान की बाहरी दीवार पर कार्डधारियों की अद्यतन सूची प्रदर्शित नहीं पायी गयी. इस संबंध में तीनों जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को एसडीओ ने कारण बताअो नोटिस जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




