पुलिस के अभियान से बाइकर्स व मनचलों में हड़कंप

Updated at : 12 May 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के अभियान से बाइकर्स व मनचलों में हड़कंप

पिपरवार : अपराधियों, बाइकर्स व मनचलों पर लगाम लगाने को लेकर पिपरवार पुलिस द्वारा मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल गश्ती की गयी. थाना प्रभारी गौरी शंकर तिवारी के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान तेज रफ्तार चलानेवाले बाइकर्स को पकड़ा गया. कागजात की जांच की गयी. बिना लाइसेंसवाले कई नाबालिग बाइक चालकों के अभिभावकों […]

विज्ञापन

पिपरवार : अपराधियों, बाइकर्स व मनचलों पर लगाम लगाने को लेकर पिपरवार पुलिस द्वारा मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल गश्ती की गयी. थाना प्रभारी गौरी शंकर तिवारी के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान तेज रफ्तार चलानेवाले बाइकर्स को पकड़ा गया.

कागजात की जांच की गयी. बिना लाइसेंसवाले कई नाबालिग बाइक चालकों के अभिभावकों को बुला कर सख्त हिदायत दी. कॉलोनियों में मनचलों को मौके पर पकड़ कर धुनाई भी की गयी. अपराध नियंत्रण को लेकर पिपरवार पुलिस की उक्त कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है. इससे अपराधियों व मनचलों में हड़कंप है. आम लोगों की राय में इस तरह का अभियान नियमित रूप से चलाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola