मॉनसून से पूर्व हर गांव में पांच डोभा बनवायें

Updated at : 11 May 2016 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
मॉनसून से पूर्व हर गांव में पांच डोभा बनवायें

सोनाहातू : रांची डीसी मनोज कुमार ने मंगलवार को राहे प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.कार्यालय में आवश्यक पंजियों की जांच के बाद उन्होंने मनरेगा की आधा दर्जन योजनाओं का स्थल पर जाकर कार्य निरीक्षण किया. होटलो पंचायत के घाघराडीह गांव में त्रिभुवन मुंडा व शंकर मुंडा के खेत में डोभा निर्माण कार्य की जांच […]

विज्ञापन
सोनाहातू : रांची डीसी मनोज कुमार ने मंगलवार को राहे प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.कार्यालय में आवश्यक पंजियों की जांच के बाद उन्होंने मनरेगा की आधा दर्जन योजनाओं का स्थल पर जाकर कार्य निरीक्षण किया. होटलो पंचायत के घाघराडीह गांव में त्रिभुवन मुंडा व शंकर मुंडा के खेत में डोभा निर्माण कार्य की जांच की. घाघराडीह गांव के महीपाल महतो व कार्तिक महतो के निर्माणाधीन सिंचाई कूप व नावाडीह पंचायत के ईचाहातू गांव में सत्यवीर मुंडा व अमर सिंह मुंडा के खेत में डोभा निर्माण को देखा.
इस दौरान डीसी ने बीडीओ संजय कोनगाड़ी को हर गांव में कम से कम 15 डोभा निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया. कहा कि माॅनसून आने के पहले हर गांव में पांच डोभा को पूर्ण करना सुनिश्चित करें. यह भी कहा कि इस सत्र में सिंचाई कूप स्वीकृत नहीं करायें.
बीपीओ व रोजगार सेवकों को योजनाओं में तीव्रता लाने के साथ-साथ योजना स्थल पर मस्टर रॉल, मेडिकल किट, पेयजल व योजना पट्ट जरूर लगाने का निर्देश दिया. नावाडीह पंचायत में मजदूरों ने डाकघर में मजदूरी भुगतान में देरी करने की शिकायत की. निरीक्षण के दौरान बीडीओ संजय कोनगाड़ी, बीएसओ रंजीत नारायण सिंह, बीपीओ बबीता गोस्वामी, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola