वृद्ध की गमछा से गला घोंट कर हत्या

Updated at : 11 May 2016 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध की गमछा से गला घोंट कर हत्या

पिपरवार : थाना क्षेत्र के 122 कॉलोनी में एक वृद्ध की गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब कॉलोनी में हाथ का कटा हुआ पंजा पाया गया. इससे कॉलोनी में सनसनी फैल गयी. बाद में जिज्ञासु लोगों को एक कुत्ते ने शव तक पहुंचा दिया. […]

विज्ञापन
पिपरवार : थाना क्षेत्र के 122 कॉलोनी में एक वृद्ध की गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब कॉलोनी में हाथ का कटा हुआ पंजा पाया गया. इससे कॉलोनी में सनसनी फैल गयी. बाद में जिज्ञासु लोगों को एक कुत्ते ने शव तक पहुंचा दिया. शव वीभत्स अवस्था में था. कुत्ते शव का चेहरा व दायां हाथ पूरी तरह खा चुके थे.
शव सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा था. गमछा से गला घोंटने के बाद शव को एक पेड़ से बांध दिया गया था. सूचना मिलने के बाद पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाद में शव की पहचान 122 कॉलोनी निवासी रामचंद्र चौधरी (60 वर्ष, पिता बैजनाथ चौधरी) के रूप में की गयी. मृतक के पुत्र अर्जुन चौधरी ने शव की पहचान की.
मृतक चूना का व्यावसाय करता था. वह रविवार से घर से लापता था. उसकी पत्नी सहित तीन पुत्र हैं. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शव को बुधवार को अंत्यपरीक्षण के लिए चतरा भेजा जायेगा. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola