सिल्ली में बाराती बस पलटी, रांची के सात लोग मरे

Updated at : 10 May 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली में बाराती बस पलटी, रांची के सात लोग मरे

मृतकों में 05 मोरहाबादी के, 01 हरिहर सिंह रोड के और एक नगड़ी के कुरगी का रहनेवाला सिल्ली : सिल्ली में रांची-पुरुलिया मार्ग पर कोचाजारा के पास बारातियों से भरी बस पलट गयी. घटना में सात लोगों की मौत हो गयी. 41 लोग घायल हो गये. इनमें 17 लोगों को रिम्स में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

मृतकों में 05 मोरहाबादी के, 01 हरिहर सिंह रोड के और एक नगड़ी के कुरगी का रहनेवाला

सिल्ली : सिल्ली में रांची-पुरुलिया मार्ग पर कोचाजारा के पास बारातियों से भरी बस पलट गयी. घटना में सात लोगों की मौत हो गयी. 41 लोग घायल हो गये. इनमें 17 लोगों को रिम्स में भरती कराया गया है. जबकि 24 अन्य का इलाज सिल्ली के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना सोमवर सुबह करीब छह बजे की है. हताहतों में अधिकतर मोरहाबादी के रहनेवाले हैं. मृतकों में मोरहाबादी के सरईटांड़ निवासी मुल्लू उरांव (25) व उसका भाई विकास उरांव (16), चंडी स्वांसी (मूल रूप से खूंटी के तोरपा के रायसिमला निवासी), बंदी स्वांसी, रांची कॉलेज के समीप सरना टोली निवासी विजय कुमार मुंडा, नगड़ी के कुरगी निवासी पंचू उरांव (19) और हरिहर सिंह रोड निवासी रोहित कच्छप शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, मोरहाबादी के सरईटांड़ निवासी निखिल सिंह मुंडा की बारात सिल्ली के बुरुडीह गांव आयी थी. बाराती कांता नामक बस (जेएच 01 एल 5201) से पहुंचे थे. लौटने के क्रम में चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था. बताया जाता है कि बस नियमित रूप से रांची से सिमडेगा

जाती है.

रांची से बस के खुलने का समय सुबह 7.45 बजे निर्धारित है. इस कारण समय पकड़ने के लिए चालक तेज गति से बस चला रहा था. इसी क्रम में कोचाजारा के तीखे मोड़ पर बस पलट गयी.

फंसे शवों को निकाला गया

सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. जेसीबी से बस को सीधा किया गया. इसके बाद नीचे फंसे शवों को निकाला गया. घायलों को तत्काल रांची ले जाया गया. मौके पर कई जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंच गये. सिल्ली सदर अस्पताल में अचानक ही इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने के कारण जगह कम पड़ गयी. घायलों को जमीन पर लिटा कर इलाज करना पड़ा.

घायलों की सूची

अजीत बगला, शंकर मुंडा, विकास मुंडा, रणजीत मुंडा, दिनेश मुंडा, अजय कच्छप, संजीव हेंब्रम, रोहित हेंब्रम, जयंत हेब्रम सभी सरईटांड़ निवासी, पल्लवी सिंह (काडपाड़ा, घाटशिला), घमेंद्र मुंडा (बुढ़ाबंधा पश्चिमी सिंहभूम), जीतेंद्र पाहन(चान्हो), दिलीप सिंह (बरहागोड़ा), बसंती मुंडा–(बरहागोड़ा), विजय कुमार मुंडा (बहरागोड़ा), राजेश स्वांसी (एदलहातू), रीना मुंडा (डोरंडा), मनोहर महली (चुटिया रांची) व रोहित कूजूर (कांके, रांची) व अन्य.

इनका चल रहा रिम्स में इलाज

रवि हेंब्रम, रंजीत उरांव, संतोष हेंब्रम, विष्णु उरांव, धर्मवीर स्वांसी, सुदीप हेंब्रम, रंजीत उरांव , अभय उरांव, रोशन उरांव, राहुल स्वांसी, शंकर मुंडा, अजय कच्छप, अनिल बारला, पल्लवी सिंह, प्रीति सिंह, नम्रता सिंह, राजू सिंह.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola