समय पर नहीं मिल रही है मजदूरी

Updated at : 26 Dec 2013 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
समय पर नहीं मिल रही है मजदूरी

रामगढ़ : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक 25 दिसंबर को भाकपा जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता यूनियन के किस्टोराम बेदिया ने की. मौके पर पूर्व सांसद सह यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, एआइवाइएफ के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, विजय मिश्र व नेमन यादव उपस्थित थे. मौके पर श्री मेहता ने कहा कि […]

विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक 25 दिसंबर को भाकपा जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता यूनियन के किस्टोराम बेदिया ने की. मौके पर पूर्व सांसद सह यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, एआइवाइएफ के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, विजय मिश्र व नेमन यादव उपस्थित थे.

मौके पर श्री मेहता ने कहा कि जिले के ज्यादातर फैक्टरी प्रबंधन द्वारा कामगारों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. यह कामगारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. कहा कि गौतम फेरोएलाइज, बिहार फाउंड्री, ब्रह्मपुत्र मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड के कामगारों को इससे खिलाफ गोलबंद किया जा रहा है. महेंद्र पाठक ने कहा कि कारखाना प्रबंधन एक साजिश के तहत कामगारों की एकता को कमजोर करने के लिए इस नीति पर चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola