तपकारा को आदर्श पंचायत बनायें

Updated at : 23 Mar 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
तपकारा को आदर्श पंचायत बनायें

तोरपा : तपकारा पंचायत के कोचा गांव में मंगलवार को समारोह आयोजित कर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. जिप अध्यक्ष जुनिका गुड़िया, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कच्छप, प्रमुख रोशनी गुड़िया, मुखिया सुदीप गुड़िया सहित वार्ड सदस्यों को ग्रामीणों ने सम्मानित किया. मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्या रखी. उसके समाधान की मांग […]

विज्ञापन
तोरपा : तपकारा पंचायत के कोचा गांव में मंगलवार को समारोह आयोजित कर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. जिप अध्यक्ष जुनिका गुड़िया, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कच्छप, प्रमुख रोशनी गुड़िया, मुखिया सुदीप गुड़िया सहित वार्ड सदस्यों को ग्रामीणों ने सम्मानित किया. मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्या रखी. उसके समाधान की मांग की.
विशेष रूप से सेहलदाग घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गयी. जिप अध्यक्ष ने कहा कि हमें मिलजुल कर तपकारा को आदर्श पंचायत बनाना है. वहीं उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखते हुए विकास का काम करना है.
प्रमुख ने कहा कि विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है. इस अवसर पर विमल बरला, फूलमनी गुड़िया, उर्मिला गुड़िया, ग्राम प्रधान सुखराम गुड़िया, सोमा गुड़िया, बेनेदिक चंपी, कुरबान खान, भोला खान, दिवाकर बरवा, सत्यनारायण साहू, लेबेया प्रधान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola