समाज में बढ़ती कटुता को दूर कर प्रेम को अपनायें : बिशप विनय

Updated at : 03 Apr 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में बढ़ती कटुता को दूर कर प्रेम को अपनायें : बिशप विनय

ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया. सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया. सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया. जिसमें प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया. वहीं खूंटी के संत मिखाइल महागिरजाघर में सुबह बिशप विनय कंडुलना की अगुवाई में विशेष आराधना की गयी. उन्होंने पवित्र बाइबल से यूहन्ना रचित सुसमाचार का पाठ किया. बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के उद्धार के लिए क्रूस पर अपना जीवन न्योछावर किया. गुड फ्राइडे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि प्रेम, क्षमा और त्याग का जीवंत संदेश है. जब हम दूसरों को क्षमा करना सीखते हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में मसीह के मार्ग पर चलते हैं. उन्होंने समाज में बढ़ती कटुता को दूर कर आपसी प्रेम और भाईचारे को अपनाने की अपील की. इस अवसर पर भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये. वहीं जीवित क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया. प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाने की घटना को दर्शाया गया. इसके बाद क्रूस रास्ता के बाद क्रूस उपासना और उसका चुंबन किया गया. इस अवसर पर सभी की खुशहाली और दुनिया में अमन-चैन कायम होने की प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम में एसपी मनीष टोप्पो, वीकर जनरल फा बिषुशु बेंजामिन आइंद सहित अन्य उपस्थित थे.

विभिन्न चर्चों में की गयी उपासना :

गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर तथा आसपास के विभिन्न चर्च में विशेष उपासना की गयी. जिसमें क्रूस रास्ता और उसकी उपासना आयोजित की गयी. सभी ने यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाने की घटना को याद किया. शहर के जीइएल चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना आयोजित की गयी. वहीं संत उपासनालय खूंटी पेरिस में विशेष आराधना की गयी. जिसमें रेव्ह मार्शलन तिड़ू सहित अन्य ने गुड फ्राइडे पर जानकारी दी. उन्होंने यीशु मसीह के क्रूस पर बोले गये अंतिम सात वाणी संदेश को बताया गया. इस दौरान रेव्ह जेम्स कंडुलना, रेव्ह एच बड़ायुध, प्रचारक ए तेरोम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

जिले में मनाया गया गुड फ्राइडे

जीवंत क्रूस यात्रा से यीशु के दुख भोग को किया यादB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola