ग्रामीणों को दी जा रही विधिक जानकारी
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :03 Apr 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

विधिक सेवा आपके द्वार अभियान चलाया गया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवा आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता फैलायी जा रही है. ग्रामीणों को उनके अधिकारों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. अभियान में पारा विधिक स्वयंसेवक ग्रामीणों को नशामुक्ति, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, भूमि विवाद और बाल तस्करी पर जानकारी दे रहे हैं. वहीं दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन तथा विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से अवगत करा रहे हैं. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है. जिसमें उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है.विधिक सेवा आपके द्वार अभियान चलाया गयाB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




