गांवों का विकास प्राथमिकता : सुदेश

सड़कों का शिलान्यास सिल्ली : विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को मुरहू से रूगड़ीघाट तक (तीन किमी), घाघरा से गोढ़ा भाया तुनकु तक सड़क और बंता में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. शिलान्यास समारोह में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. प्रयास है […]
सड़कों का शिलान्यास
सिल्ली : विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को मुरहू से रूगड़ीघाट तक (तीन किमी), घाघरा से गोढ़ा भाया तुनकु तक सड़क और बंता में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया.
शिलान्यास समारोह में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. प्रयास है कि कोई भी गांव विकास कार्यो से वंचित न रहे. कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करें.
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे भी गांव में एकता बनाये रखें और विकास कार्यो में हाथ बंटाये. बेवजह विकास कार्य बाधित न करें. समारोह की अध्यक्षता लघुराम महतो ने की. संचालन प्रताप सिंह मुंडा ने किया. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, कृष्णा महतो, लक्ष्मी मेहता, जितेंद्र बड़ाइक, भीम सिंह मुंडा, मितन महतो, धीरेन महतो, रामजीवन महतो, शिवराम महतो, धीरज साहू, बुद्घेश्वर महतो, नंद किशोर महतो व संतोष महतो समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




