घरेलू विवाद में दंपती ने शरीर में आग लगायी
Updated at : 14 Mar 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों की हालत नाजुक रिम्स में चल रहा इलाज खूंटी : अड़की के कोटा गांव में शनिवार की शाम घरेलू विवाद में चरण लोहरा एवं उसकी दूसरी पत्नी शहचरी देवी ने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली. आग लगाने के बाद दोनों घर से बाहर निकल कर बचाने के लिए चिल्लाते रहे पर […]
विज्ञापन
दोनों की हालत नाजुक रिम्स में चल रहा इलाज
खूंटी : अड़की के कोटा गांव में शनिवार की शाम घरेलू विवाद में चरण लोहरा एवं उसकी दूसरी पत्नी शहचरी देवी ने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली. आग लगाने के बाद दोनों घर से बाहर निकल कर बचाने के लिए चिल्लाते रहे पर किसी ग्रामीण ने उनकी मदद नहीं की. दोनों बुरी तरह झुलस चुके हैं. हालत काफी नाजुक है. बाद में चरण लोहरा की पहली पत्नी उसे इलाज के लिए रिम्स लेकर चली गयी जबकि सौतन शहचरी देवी को उसी हालत में छोड़ दिया.
रविवार की सुबह ग्रामीण शहचरी देवी को इलाज के लिए अड़की अस्पताल ले आये. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भी रिम्स रेफर कर दिया गया.
दो शादी को लेकर था विवाद : पुलिस के मुताबिक चरण लोहरा ने दो शादी कर रखी है. इस बात को लेकर दूसरी पत्नी शहचरी देवी एवं चरण लोहरा के बीच अक्सर नोंक-झोंक होती रहती थी. शनिवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




