हुटाप मुखिया ने मवि खलारी को लिया गोद

Updated at : 20 Feb 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
हुटाप मुखिया ने मवि खलारी को लिया गोद

खलारी : हुटाप मुखिया आशा देवी ने राजकीय मध्य विद्यालय खलारी बाजारटांड़ को गोद लिया. उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया. शिक्षकों से विद्यालय में व्याप्त समस्या की जानकारी ली. मुखिया ने अपने निधि से विद्यालय में 40 बेंच-डेस्क भी दिया. आश्वस्त किया कि विद्यालय में जो भी समस्या है, उसे दूर किया जायेगा. […]

विज्ञापन
खलारी : हुटाप मुखिया आशा देवी ने राजकीय मध्य विद्यालय खलारी बाजारटांड़ को गोद लिया. उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया. शिक्षकों से विद्यालय में व्याप्त समस्या की जानकारी ली.
मुखिया ने अपने निधि से विद्यालय में 40 बेंच-डेस्क भी दिया. आश्वस्त किया कि विद्यालय में जो भी समस्या है, उसे दूर किया जायेगा. मुखिया ने पंचायत के दूसरे स्कूलों में भी बेंच-डेस्क देने की बात कही. कहा कि अपने निधि से कुल 125 बेंच-डेस्क देंगी. इस अवसर पर वार्ड सदस्य रूदवा देवी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी, गिरिधर मिश्रा, सुमन कुमारी, सीमा कुमारी आदिउपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola