सरकार सही ढंग से काम नहीं कर रही

Updated at : 17 Feb 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार सही ढंग से काम नहीं कर रही

अपनी ही सरकार पर बरसे सांसद कड़िया मुंडा खूंटी : भाजपा सांसद कड़िया मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार सही ढंग से काम नहीं कर रही है, जिससे झारखंड का विकास नहीं हो रहा. लोगों ने जिस उम्मीद से भाजपा पर भराेसा जताया था, उस गति से विकास कार्य नहीं हो रहा है़ सांसद […]

विज्ञापन

अपनी ही सरकार पर बरसे सांसद कड़िया मुंडा

खूंटी : भाजपा सांसद कड़िया मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार सही ढंग से काम नहीं कर रही है, जिससे झारखंड का विकास नहीं हो रहा. लोगों ने जिस उम्मीद से भाजपा पर भराेसा जताया था, उस गति से विकास कार्य नहीं हो रहा है़ सांसद मंगलवार को अनिगड़ा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे़

औद्योगिक विकास के लिए शांति जरूरी : उन्होंने कहा : राज्य का अपेक्षित विकास न होने का सबसे बड़ा कारण लचर कानून व्यवस्था है. औद्योगिक विकास के लिए शांति जरूरी है. पर राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है.

सरकार और डीजीपी जब कहते हैं कि उग्रवादियों-नक्सलियों का बहुत जल्द खात्मा कर देंगे, उसके दूसरे दिन ही नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे देते हैं.

नहीं हो रहा सड़कों का निर्माण : कड़िया मुंडा ने कहा : सिर्फ एमओयू करने से कुछ नहीं होगा. उद्योगपतियों को सुरक्षा भी देनी पड़ेगी. आदर्श ग्राम योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है़

प्रधानमंत्री ने हर सांसद को एक-एक गांव गोद लेने के लिए इसलिए कहा है, ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो. लेकिन राज्य सरकार इसमें कोई रुचि नहीं लेे रही है. उग्रवाद के कारण सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है. यदि काम नहीं हुआ, तो इसका खमियाजा पार्टी को आनेवाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा़

ढुल्लू महतो मामले की जांच हो

रूस की कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में सांसद ने कहा : इससे पार्टी और सरकार की बदनामी हुई है़ मामले की जांच करानी चाहिए. यदि विधायक ढुल्लू महतो दोषी पाये जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola