इटखोरी महोत्सव की तैयारी पर विमर्श

Updated at : 17 Feb 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
इटखोरी महोत्सव की तैयारी पर विमर्श

चतरा : समाहरणालय में मंगलवार को डीसी अमित कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इटखोरी महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने महोत्सव में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों का स्वागत समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की. मौके पर डीसी ने महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में […]

विज्ञापन
चतरा : समाहरणालय में मंगलवार को डीसी अमित कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इटखोरी महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने महोत्सव में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों का स्वागत समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की. मौके पर डीसी ने महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों को उपायुक्त ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने को कहा. ताकि अधिक से अधिक लोग महोत्सव में शामिल हो सके. इटखोरी महोत्सव 19, 20 व 21 फरवरी को आयोजित होगी. महोत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे . बैठक में एसपी अंजनी कुमार झा, डीएसपी प्रवीण सिंह, एसडीओ नंदकिशोर लाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए छात्रों का चयन करें: डीइओ
चतरा. डीइओ मुक्ति रानी सिंह ने इटखोरी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता की तैयारी करने का निर्देश प्रधानाध्यापक व वार्डेन को दिया है. डीइओ ने विद्यालय के नौ व 11वीं के छात्र-छात्राओं को प्रखंड स्तर पर चयनित कर 19 फरवरी को इटखोरी महोत्सव में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु आइएएस शशि रंजन द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola