वाहन नहीं चले, यात्री रहे परेशान

Updated at : 17 Feb 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन नहीं चले, यात्री रहे परेशान

खूंटी : माओवादी बंद का मंगलवार को दूसरे दिन भी खूंटी जिला में व्यापक असर देखा गया. लगातार दो दिन बंद रहने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वे शहर नहीं पहुंच सके. वहीं रोज कमाने-खानेवाले व दिहाड़ी मजदूरों को मायूस देखा गया. खूंटी से चाईबासा, तमाड़, सिमडेगा व रांची के बीच […]

विज्ञापन
खूंटी : माओवादी बंद का मंगलवार को दूसरे दिन भी खूंटी जिला में व्यापक असर देखा गया. लगातार दो दिन बंद रहने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वे शहर नहीं पहुंच सके.
वहीं रोज कमाने-खानेवाले व दिहाड़ी मजदूरों को मायूस देखा गया. खूंटी से चाईबासा, तमाड़, सिमडेगा व रांची के बीच कोई यात्री बस नहीं चली. बस स्टैंड पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. बंद को लेकर खूंटी की सभी दुकानें बंद रही. मेन रोड पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा था. सुरक्षा के बाबत पुलिस की गश्ती तेज थी. समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी. निकटवर्ती प्रखंडों में भी बंद का व्यापक असर देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola