बुंडू की टीम बनी विजेता

Updated at : 17 Feb 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
बुंडू की टीम बनी विजेता

शहीद सदानंद महतो की स्मृति में मेला व शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सोनाहातू : राहे प्रखंड के भेलवाडीकर गांव में मंगलवार को शहीद सदानंद महतो की स्मृति में मेला व शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल में राज स्पोटर्स, बुंडू की टीम भोला ब्रदर्स को दो गोल से हरा कर […]

विज्ञापन
शहीद सदानंद महतो की स्मृति में मेला व शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
सोनाहातू : राहे प्रखंड के भेलवाडीकर गांव में मंगलवार को शहीद सदानंद महतो की स्मृति में मेला व शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल में राज स्पोटर्स, बुंडू की टीम भोला ब्रदर्स को दो गोल से हरा कर विजेता बनी. विजेता टीम को रांची जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा व राहे जिप सदस्य रजिया खातून ने संयुक्त रूप से 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया.
वहीं उपविजेता टीम को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश किरण ने 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया. मौके पर प्रमुख दुर्लभ सिंह मुंडा, अमजद अली, अजीत सिंह, मुखिया शर्मिला देवी, दुर्गा उरांव, राजेश महतो, संजय अहीर, नंदलाल लोहरा, दुखहरण हजाम आदि उपस्थित थे. प्रतिमा का अनावरण : सताकी-भेलवाडीकर दुमुहानी पर शहीद सदानंद महतो की प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के प्रतिनिधि के रूप में जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा द्वारा किया गया. सदानंद महतो झारखंड पुलिस के जवान थे.
पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये गये लैंडमाइन में शहीद हो गये थे. प्रतिमा अनावरण के अवसर पर शहीद की पत्नी रोहिणी देवी, जिप सदस्य रजिया खातून, सुनील सिंह, जगन्नाथ मुखर्जी, मनतोष राय, मुखिया शर्मिला देवी, लहरू महली आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola