कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई जरूरी : सांसद
Updated at : 12 Feb 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू/रांची : मानिक चंद्र महतो महाविद्यालय, बारूडीह-पारमडीह का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी ने सांसद कोष से बने कॉलेज भवन का उदघाटन किया. कहा कि यहां स्नातक की पढ़ाई जरूरी है. उन्होंने बारूडीह कला सांस्कृतिक अखड़ा का भी शिलान्यास किया. कहा कि नशापान से दूर रह कर […]
विज्ञापन
सोनाहातू/रांची : मानिक चंद्र महतो महाविद्यालय, बारूडीह-पारमडीह का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी ने सांसद कोष से बने कॉलेज भवन का उदघाटन किया. कहा कि यहां स्नातक की पढ़ाई जरूरी है. उन्होंने बारूडीह कला सांस्कृतिक अखड़ा का भी शिलान्यास किया. कहा कि नशापान से दूर रह कर गांव का विकास करें. बच्चों को शिक्षित करें. योजना बनायें. कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने कहा कि शिक्षा ही मूल पूंजी है. बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना होगा.
अपनी भाषा व संस्कृति को अपनायें. मौके पर कुरमाली भाषा के चार कवियों गंगाधर मुंडा, देवेंद्र नाथ महतो, मुक्तिपदो महतो व वंशीधर महतो को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता रामसाय मुंडा ने की. समारोह में प्राचार्य खुदी राम मुंडा, प्रधानाध्यापक धनेश्वर महतो, ज्योति कोइरी, नेहरू महतो, भजोहरि महतो, सरीता मंडल, तेजू अहीर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




