कमंता गांव में मारे गये युवक की शिनाख्त हुई

Updated at : 17 Dec 2013 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
कमंता गांव में मारे गये युवक की शिनाख्त हुई

खूंटी : खूंटी के कमंता गांव में गत 14 दिसंबर को जिस युवक की हत्या हुई थी, उसकी शिनाख्त कर ली गयी है. उसकी पहचान सेनियम होरो (18) के रूप में हुई. सेनियम खूंटी के लोयोला हाई स्कूल में वर्ग नवम का छात्र था, जो मूल रूप से बंदगांव थाना क्षेत्र के सुडिंग गांव का […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के कमंता गांव में गत 14 दिसंबर को जिस युवक की हत्या हुई थी, उसकी शिनाख्त कर ली गयी है. उसकी पहचान सेनियम होरो (18) के रूप में हुई. सेनियम खूंटी के लोयोला हाई स्कूल में वर्ग नवम का छात्र था, जो मूल रूप से बंदगांव थाना क्षेत्र के सुडिंग गांव का रहने वाला था.

हत्यारों ने 13 दिसंबर की रात धारदार हथियार से उसकी हत्या कर उसके शव को कमंता में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था. शव की शिनाख्त नहीं होने पर इसे खूंटी पोस्टमार्टम हाऊस में सुरक्षित रखा गया था. सोमवार को परिजनों ने शव देख शिनाख्त की.

बताया गया कि सेनियम खूंटी के सेरेंगडीह निवासी अपने मामा आनंद मसीह टोपनो के घर (खूंटी में) रह कर पढ़ाई कर रहा था. शव को खूंटी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में खूंटी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola