कुरसी-टेबुल तोड़ डाले

घटिया खाना देने का आरोप, छात्रों ने मचाया हंगामा सिल्ली : घटिया खाना देने के आरोप में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (रामडेरा, सिल्ली) के हॉस्टल के छात्रों ने गुरुवार को जम कर हंगामा किया. कई कुरसी, टेबुल तोड़ दिये और राशन सामग्री को तहस नहस कर दिया. हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन व छात्रों की बैठक […]
घटिया खाना देने का आरोप, छात्रों ने मचाया हंगामा
सिल्ली : घटिया खाना देने के आरोप में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (रामडेरा, सिल्ली) के हॉस्टल के छात्रों ने गुरुवार को जम कर हंगामा किया. कई कुरसी, टेबुल तोड़ दिये और राशन सामग्री को तहस नहस कर दिया. हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन व छात्रों की बैठक हुई. इसके बाद क्लास स्थगित कर दी गयी.
जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रवास में लगभग एक सौ छात्र रहते हैं. छात्रों का आरोप है कि यहां मेनू के अनुसार खाना नहीं दिया जाता है और खाना का स्तर भी घटिया होता है.
छात्रों की शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ. इसी के विरोध में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. विरोध स्वरूप उन्होंने रसोई घर में रखे कुरसी-टेबुल तोड़ दिये और वहां रखी खाद्य सामग्री तहस-नहस कर डाला. छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. सूचना पाकर संस्थान के डॉ अनिल चौधरी पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
इसके पश्चात कॉलेज के सभागार में हॉस्टल के छात्रों के साथ बैठक की. बैठक में प्रबंधन में छात्रों को आश्वस्त किया गया कि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी. मेनू के अनुसार, उन्हें खाना दिया जायेगा.
इसके लिए एक कमेटी बनायी गयी, जो इसकी देखरेख करेगी. प्राचार्य की अनुपस्थिति में उप प्रचार्य डॉ बी चटर्जी इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करेंगे. इधर रसोईया कुंवर साहू ने बताया कि घटना से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. ज्ञात हो कि उक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज टेक्नो इंडिया कोलकाता द्वारा संचालित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




