एसएसबी ने सोलर लालटेन बांटा
Updated at : 16 Jan 2016 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू : राहे प्रखंड के सताकी स्थित एसएसबी कैंप में शुक्रवार को एसएसबी 49 बटालियन ए कंपनी द्वारा ग्रामीणों के बीच सोलर लालटेन का वितरण किया गया. सहायक कमाडेंट छोटेलाल ने लुकुझरिया,डुगरीटोली,बरंडाटोली और सेरेगडीह गांव से आयी 53 महिलाओं को सोलर लालटेन दिया. इस अवसर में सहायक कमाडेंट ने कहा कि बिजली से वंचित दुर्गम […]
विज्ञापन
सोनाहातू : राहे प्रखंड के सताकी स्थित एसएसबी कैंप में शुक्रवार को एसएसबी 49 बटालियन ए कंपनी द्वारा ग्रामीणों के बीच सोलर लालटेन का वितरण किया गया. सहायक कमाडेंट छोटेलाल ने लुकुझरिया,डुगरीटोली,बरंडाटोली और सेरेगडीह गांव से आयी 53 महिलाओं को सोलर लालटेन दिया.
इस अवसर में सहायक कमाडेंट ने कहा कि बिजली से वंचित दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र के गांवों को रोशन करने के लिए सोलर लालटेन बांटा जा रहा है. एसएसबी ग्रामीणों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है. मौके पर इंस्पेक्टर बासुदास दास, गोविंद दास, आंबाझरिया मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




