जर्जर है बुंडू की विचाहातु -बुढ़ाडीह सड़क की स्थिति

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 04 Apr 2026 7:37 PM

विज्ञापन

बुंडू प्रखंड क्षेत्र के सुमानडीह पंचायत स्थित बिचाहातु से हाराडीह बुढाडीह जानेवाली लगभग पांच किलोमीटर सड़क काफी जर्जर हो गयी है.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू प्रखंड क्षेत्र के सुमानडीह पंचायत स्थित बिचाहातु से हाराडीह बुढाडीह जानेवाली लगभग पांच किलोमीटर सड़क काफी जर्जर हो गयी है. सड़क इतनी जर्जर है कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर जगह-जगह एक से डेढ़ फीट के गड्डे हो गये हैं, सड़क की मिट्टी पत्थर उखड़ गये हैं. लोग मजबूरी में आवागमन कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है इस सड़क से प्रतिदिन चार-पांच हजार लोग आवागमन करते हैं. हेंठबुढाडीह के ग्रामीण चार किलोमीटर घूम कर दूसरी सड़क से अंचल बुंडू तक पहूंचते हैं. यह सड़क प्रसिद्ध प्राचीन कालीन महामायी मंदिर हाराडीह बुढाडीह को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मंदिर पूजा अर्चना करने आते हैं. लगभग पांच वर्षों से ग्रामीणों को समस्या झेलनी पड़ रही है. इस क्षेत्र के लोग बताते हैं स्थानीय विधायक सांसद एवं संबंधित अधिकारी को गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया है. आये दिन सड़क पर छोटे-बड़ी दुर्घटना होती रहती है. वहीं उप मुखिया लखीराम महतो, शेखर महतो, अक्षय महतो, सुदेश महतो, विकास महतो ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ उपयुक्त रांची और राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola