टुसू चौड़ल में गोड़ेडीह की टीम सर्वश्रेष्ठ
Updated at : 16 Jan 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू : नवाडीह हाईस्कूल प्रेम नगर तमाड़ में शुक्रवार को बसंत मेहता स्मारक टुसू मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मौके पर टुसू चौैड़ल प्रदर्शनी लगी, जिसमें गोड़ेडीह की टीम को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया. वहीं फुटबॉल टूर्नामेंट में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब प्रेमनगर टीम विजेता बनी. अतिथियों ने विजेता टीम को सम्मानित किया. […]
विज्ञापन
बुंडू : नवाडीह हाईस्कूल प्रेम नगर तमाड़ में शुक्रवार को बसंत मेहता स्मारक टुसू मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मौके पर टुसू चौैड़ल प्रदर्शनी लगी, जिसमें गोड़ेडीह की टीम को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया. वहीं फुटबॉल टूर्नामेंट में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब प्रेमनगर टीम विजेता बनी. अतिथियों ने विजेता टीम को सम्मानित किया. इस अवसर पर खिजरी के विधायक रामकुमार पाहान , तमाड़ राजा महेन्द्र नाथ शाहदेव , सांसद कड़िया मुंडा के पुत्र जगन्नाथ मुण्डा ,अमर सिंह मुंडा, सांसद रामटहल चौधरी के पुत्र रंधीर चौधरी ,गोलक दास अधिकारी, पूर्व प्राचार्य लोहरा महतो , उमेश महतो , प्रदीप महतो , संजय महतो , निशिकांत उरांव, मुखिया प्रेमानंद सिंह मानकी, सत्यनारायण महतो, दिलीप सेठ, करम कोइरी आदि मौजूद थे.
चौड़ल प्रदर्शनी में सुटीलोंग की टीम विजयी : बुंडू. नावाडीह टोली के पागला बाबा आश्रम में शुक्रवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया. मेला में आयोजित चौड़ल प्रदर्शनी में सुटीलोंग की टीम विजेता बनी. विधायक विकास मुंडा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अलिंदर उरांव, दिलीप महतो, क्रिटी दास, नितेश, रंजन, झालू – मालू , देवेन, अखिलेश्वर महतो , संतोष मांझी , परमेश्वर मुंडा , किशन मुंडा, दर्नादन महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




