चार उपमुखिया का हुआ चुनाव

Updated at : 14 Jan 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
चार उपमुखिया का हुआ चुनाव

खलारी : प्रखंड के चार पंचायतों में बुधवार को उप मुखिया का चुनाव हुआ. चूरी पूर्वी तथा चूरी उत्तरी पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सच्चिदानंद वर्मा तथा मायपुर व हुटाप पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह खलारी बीडीओ रोहित सिंह ने चुनाव संपन्न कराया. चूरी पूर्वी में मीरा देवी निर्विरोध उप मुखिया चुनी गयी. वहीं […]

विज्ञापन
खलारी : प्रखंड के चार पंचायतों में बुधवार को उप मुखिया का चुनाव हुआ. चूरी पूर्वी तथा चूरी उत्तरी पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सच्चिदानंद वर्मा तथा मायपुर व हुटाप पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह खलारी बीडीओ रोहित सिंह ने चुनाव संपन्न कराया. चूरी पूर्वी में मीरा देवी निर्विरोध उप मुखिया चुनी गयी.
वहीं चूरी उत्तरी पंचायत में अशोक भुइंया ने कल्याणी देवी, मायापुर पंचायत में बसंत कुमार पंकज ने जसंती देवी तथा हुटाप पंचायत में किरण देवी ने विनोद वर्मा को हराया. इससे पूर्व सभी नवनिर्वाचित मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. वही विजयी उपमुखिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola