पहाड़ी एफसी, धुरमुस क्लब और पिस्का बना चैंपियन

प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता सिल्ली : पहाड़ी एफसी, धुरमुस एफसी एवं पिस्का फुटबॉल क्लब प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना. असंगठित श्रमिक संघ द्वारा धौनी मैदान, लेंगहातू में खेले गये प्रतियोगिता के पहले फाइनल में पिस्का ने सिल्ली टॉउन को 1-0 से हराया. दूसरे फाइनल में धुरमुस एफसी ब्राह्मणडीह ने राजागोड़ा को टाइब्रेकर में […]
प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता
सिल्ली : पहाड़ी एफसी, धुरमुस एफसी एवं पिस्का फुटबॉल क्लब प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना. असंगठित श्रमिक संघ द्वारा धौनी मैदान, लेंगहातू में खेले गये प्रतियोगिता के पहले फाइनल में पिस्का ने सिल्ली टॉउन को 1-0 से हराया.
दूसरे फाइनल में धुरमुस एफसी ब्राह्मणडीह ने राजागोड़ा को टाइब्रेकर में 5-4 से तथा तीसरे फाइनल में पहाड़ी एफसी ने रामडेरा को 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया. मैच रेफरी की भूमिका सुकुमार सिंह, बंशीधर उरांव व रमेश महतो ने निभायी. विजेता एवं उपविजेता टीम को समाजसेवी श्यामसुंदर महतो, प्रमुख कमलनाथ मांझी, मुखिया धनेश्वर मांझी एवं दिनेश चंद्र मांझी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रभारी रमजनाम मोमिन, अजीत महतो, गुरुपद महली, गिरिधारी महतो, मधुसूदन महतो, प्रमोद महतो, अरुण कुमार, लुकमान मोमिन, बिनोद महतो, राकेश महतो व अजय करमाली सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




